यूपी के अब गांवों में दौड़ेंगी सरकारी बसें: परिवहन विभाग की नई पहल, 28 हजार गांव होंगे कनेक्टेड परिवहन विभाग ड्राइवर और कंडक्टर की करेगा भर्ती; देखिए सभी 374 रूट की लिस्ट
- ताजा खबर संवाददाता
- March 14, 2025
- 2
उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। 28 हजार से अधिक गांवों को सार्वजनिक बस सेवा से जोड़ने की योजना तैयार की गई है। इस योजना के तहत 1,540 बस रूट निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 1,130 पुराने मार्गों को शामिल किया गया है और 410 नए रूट जोड़े गए हैं। परिवहन विभाग ने अब तक 374 रूटों का परमिट जारी कर दिया है, और होली के बाद इन मार्गों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। बाकी बचे मार्गों के लिए परमिट जारी करने की प्रक्रिया जारी है।…
GAON MEIN SARKAR: जबरानी गांव में DM उतरे ग्राउंड जीरो पर, अफसरों को सुनाई खरी-खोटी!आप भी अपने गांव की योजनाओं की हकीकत – जानिए कैसे करें जांच
- ताजा खबर संवाददाता
- March 14, 2025
- 0
श्रावस्ती: जिले के हरिहरपुर रानी गांव में डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने अचानक दौरा कर प्रशासनिक कामकाज की हकीकत परखने के लिए ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की असल तस्वीर देखने के लिए वे पटना खास गांव और हरिहरपुर रानी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने आम जनता से पूछा कि क्या उन्हें सरकारी लाभ समय पर मिल रहा है या नहीं। eKYC न होने पर बुजुर्गों की परेशानी देख भड़के डीएम ग्रामीणों से बातचीत के दौरान कुछ बुजुर्गों ने बताया कि eKYC न होने के कारण उनकी वृद्धावस्था पेंशन रुकी हुई है। इस पर डीएम ने नाराजगी…
48 घंटे दाने-दाने को तड़पा, सुबह हो गई मौत’:पत्नी बोली- खाने के लिए पैसे नहीं थे, मरने के बाद जागा प्रशासन, कहा-इतनी गरीबी नहीं देखी
- ताजा खबर संवाददाता
- February 21, 2025
- 0
बिहार के गया जिले के गुरारू के तिलोरी पंचायत के कोरमथु गांव में भूख और आर्थिक तंगी के कारण 40 वर्षीय राजेश विश्वकर्मा की मौत हो गई। परिवार में खाने को अन्न का एक दाना तक नहीं था। उनकी पत्नी बबीता देवी ने बताया कि दो दिन से घर में चूल्हा नहीं जला था, बच्चे भूख से रो रहे थे। उनके पति पूरी रात बेचैन रहे और सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। मदद के लिए आगे आए प्रशासन और समाजसेवी घटना के सामने आने के बाद जनसहयोग से पीड़ित परिवार की सहायता शुरू हुई। तिलोरी पंचायत के उपमुखिया सनी सिंह…